भागकोहलिया में पीएचसी निर्माण को लेकर मंत्री को ज्ञापन

WhatsApp Channel Join Now
भागकोहलिया में पीएचसी निर्माण को लेकर मंत्री को ज्ञापन


भागकोहलिया में पीएचसी निर्माण को लेकर मंत्री को ज्ञापन


अररिया 19 मई(हि.स.)।

युवा जदयू के प्रदेश सचिव इम्तियाज भारती ने बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग के मंत्री लेसी सिंह से मंगलवार को मुलाकात कर फारबिसगंज के भागकोहलिया पंचायत में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण की मांग की।युवा जदयू नेता ने मंत्री लेसी सिंह को मांगपत्र भी सौंपा।

मंत्री को सौंपे गए मांगपत्र में युवा जदयू नेता ने बताया कि पंचायत के साथ साथ पूर्व के आधा दर्जन पंचायत घनी आबादी वाला क्षेत्र है,जो स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित है।फारबिसगंज के रेलवे लाइन के पश्चिम अनुमंडलीय अस्पताल रहने के कारण बड़ी आबादी अस्पताल नहीं पहुंच पाती है। कारण फारबिसगंज के रेलवे फाटक का हमेशा बंद रहना है।

इन सब कारणों से गरीब मरीजों,गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को इलाज के लिए दूर दराज क्षेत्र में या फिर निजी अस्पताल का शरण लेना पड़ता है।जहां वे शोषण को मजबूर होते हैं।स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं की आवश्यकता को देखते हुए उन्होंने भागकोहलिया में पीएचसी भवन निर्माण की स्वीकृति देने की मांग की ताकि ग्रामीण मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story