जदयू के वरिष्ठ नेता रमेश सिंह को मिला किशनगंज जिला का प्रभार,कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

WhatsApp Channel Join Now
जदयू के वरिष्ठ नेता रमेश सिंह को मिला किशनगंज जिला का प्रभार,कार्यकर्ताओं ने दी बधाई


अररिया 28 नवम्बर(हि.स.)। जिला से लेकर प्रदेश स्तर पर जदयू के संगठनात्मक कई पदों पर रहे जदयू के वरिष्ठ नेता रमेश सिंह को किशनगंज जिला का संगठन का प्रभार दिया गया है।बिहार प्रदेश जदयू की ओर से रमेश सिंह को किशनगंज जिला का पार्टी का प्रभारी बनाए जाने पर बधाई देने वालों का तांता लगा है।

बधाई देने वाले में जदयू जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा , जदयू नेत्री शगुफ्ता अजीम,जिला परिषद अध्यक्ष आफताब उर्फ पप्पू अजीम, पूर्व मंत्री मंजर आलम,पूर्व विधायक अचमीत ऋषिदेव,मनीष सिंह,राजू मंडल,मिथिलेश ऋषिदेव हैं।जदयू कार्यकर्ताओं ने रमेश सिंह को किशनगंज जिला संगठन प्रभारिक बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामना दी है साथ ही प्रदेश नेतृत्व को भी धन्यवाद दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784740 Articles

Share this story