प्रियंका यादव लगातार तीसरी बार युवा जदयू सुपौल की जिलाध्यक्ष मनोनीत

WhatsApp Channel Join Now
प्रियंका यादव लगातार तीसरी बार युवा जदयू सुपौल की जिलाध्यक्ष मनोनीत


सुपौल, 01 अक्टूबर (हि.स.)। बिहार प्रदेश युवा जनता दल (यू.) के अध्यक्ष नीतीश पटेल ने प्रियंका यादव को लगातार तीसरी बार युवा जदयू का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन की जानकारी मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं, युवाओं और महिला कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। विभिन्न युवा एवं महिला संगठनों से जुड़े लोगों ने भी प्रियंका यादव को बधाई दी है।

लगातार तीसरी बार जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर प्रियंका यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, युवा जदयू प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल, जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव, सांसद दिलेश्वर कामैत , विधायक रामविलास कामत, अनिरुद्ध प्रसाद यादव एवं सोनम रानी सरदार के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रियंका यादव ने कहा कि लगातार तीसरी बार युवा जदयू के जिलाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी मिलना उनके लिए प्रसन्नता और सम्मान का विषय है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी। युवा जदयू प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल के मार्गदर्शन में जिले में संगठन को और मजबूत करने के लिए कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन के विस्तार के साथ युवाओं और महिलाओं को पार्टी की गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही सरकार की ओर से महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी महिला साथियों तक पहुंचाने और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

प्रियंका यादव के मनोनयन पर कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में युवा जदयू संगठन को जिले में और मजबूती मिलेगी। कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की उम्मीद जताई। इस अवसर पर ओम प्रकाश यादव, सिकंदर सरदार, प्रमोद मंडल, हरेकांत झा, भगवान चौधरी, खुर्शीद आलम, ललिता जायसवाल, हरिमोहन विश्वास, पूनम पासवान, गजेश यादव, पंकज यादव, मोहम्मद प्यारे एवं रमेश यादव सहित बड़ी संख्या में युवाओं और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story