जदयू की 111 सदस्यीय नई जिला कमेटी घोषित, 10 उपाध्यक्ष और 26 महासचिव बनाए गए

WhatsApp Channel Join Now
जदयू की 111 सदस्यीय नई जिला कमेटी घोषित, 10 उपाध्यक्ष और 26 महासचिव बनाए गए


सीवान, 03 नवंबर (हि.स.)। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की सीवान जिला इकाई को नया संगठनात्मक स्वरूप दिया गया है। मंगलवार को जिलाध्यक्ष विकास कुमार सिंह उर्फ जिशु सिंह ने 111 सदस्यीय नई जिला कमेटी की घोषणा की। इसमें संगठन के विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई कमेटी में 10 उपाध्यक्ष, 26 महासचिव, एक कोषाध्यक्ष, तीन प्रवक्ता, एक मीडिया प्रभारी, 50 सचिव और 19 कार्यकारिणी सदस्य शामिल हैं।

नई कमेटी की घोषणा करते हुए जिलाध्यक्ष विकास कुमार सिंह उर्फ जिशु सिंह ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से नई टीम गठित की गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। साथ ही पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर जीरादेई विधायक भीष्म प्रताप सिंह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नई कमेटी में सभी वर्गों को जोड़ने का प्रयास किया गया है। उन्हें विश्वास है कि नई टीम पार्टी के हित में काम करते हुए संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। घोषित कमेटी में उपाध्यक्ष के रूप में निकेश चंद तिवारी, आमोद प्रियदर्शी, विजय सिंह कुशवाहा, बबलू चौहान, मुर्तुजा अली, पैगाम लाल बाबू कुशवाहा, संजय कुमार सिंह, जयनाथ ठाकुर, हरे राम कुशवाहा और इंदु देवी को जिम्मेदारी दी गई है।

महासचिव के रूप में सुनील कुमार, संजीव कुमार सिंह, नीलेंदु त्यागी, अनीता देवी, सुजीत कुमार सिंह उर्फ सचिन पटेल, रंजीत यादव, संतोष कुमार सिंह, संजय महतो, विजय सिंह पटेल, मनोज कुमार सिंह, प्रभु राम, विजय प्रजापति, राजन पटेल, संतोष पांडेय, संगीता पटेल, मनोरंजन श्रीवास्तव, सत्येंद्र सिंह, राज किशोर सिंह, डॉ. सीवी मिश्रा, प्रिंस सिंह, आशुतोष कुमार सिंह, अनिल सिंह, निभा सिंह, अंशु कुमारी उर्फ चंद पांडेय, प्रभुनाथ सिंह और राकेश बिहारी सिंह को शामिल किया गया है। वहीं, नागेंद्र सिंह पटेल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। सुनील कुमार, नीलेंदु त्यागी और रंजीत यादव को प्रवक्ता तथा रमेश यादव को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह, उमेश ठाकुर, प्रदेश सचिव मोहन प्रसाद राजभर, नागेंद्र सिंह पटेल, इंदु देवी, विजय कुशवाहा और सुनील कुमार सहित पार्टी के अन्य नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Amar Nath Sharma

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771819 Articles

Share this story