अनुमंडल प्रशासन ने अवैध खनन में लगे एक जेसीबी और ट्रैक्टर को किया जब्त

WhatsApp Channel Join Now
अनुमंडल प्रशासन ने अवैध खनन में लगे एक जेसीबी और ट्रैक्टर को किया जब्त


अररिया 08 अप्रैल(हि.स.)।

फारबिसगंज एसडीओ अभय कुमार तिवारी और एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने बुधवार को अवैध बालू मिट्टी के उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरूद्ध छापेमारी की। जिसके दौरान अमहारा में परमान नदी के किनारे एक जेसीबी एवं एक ट्रैक्टर डाला को अवैध बालू खनन के क्रम में जब्त किया।जब्त जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर को फारबिसगंज थाना में अग्रेत्तर कार्रवाई हेतु सुरक्षार्थ रखा गया है।जेसीबी एवं ट्रैक्टर डाला पर 11 लाख पांच हजार रुपैया दण्ड अधिरोपित किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story