उत्साहपूर्वक मनाई गई सावित्रीबाई फुले जयंती
भागलपुर, 03 जनवरी (हि.स.)। महिला शिक्षा, लिंग समानता और सामाजिक सुधार की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की जयंती कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जगदीशपुर एवं मध्य विद्यालय जगदीशपुर में शनिवार को शिक्षिका सम्मान के साथ हर्षोल्लास से मनाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि से हुई। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र ने कहा कि मध्य विद्यालय जगदीशपुर बालिका शिक्षा के लिए समर्पित है और इससे संबद्ध कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में प्रखंड की लगभग सौ बालिकाएँ सावित्रीबाई फुले के विचारों को आत्मसात कर आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय की छात्राएँ शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य स्तर पर पहचान बना चुकी हैं। कार्यक्रम में वार्डेन सपना कुमारी, शिक्षिकाएँ फूल कुमारी, वीणा कुमारी, प्रतिमा मिश्रा, पुष्पलता कुमारी, वीवी नाहिदा, भारती कुमारी, मीनाक्षी कुमारी सहित शिक्षक अभिनाश सरोज, अमित कुमार सिंह, निर्भय कुमार, राजीव कुमार तथा विद्यालय कर्मी और छात्राएँ उपस्थित।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

