मनाई गई डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती
भागलपुर, 21 अप्रैल (हि.स.)। भारत रत्न संविधान के शिल्पकार, सामाजिक न्याय के महान अग्रदूत एवं समता-समानता के अमर संदेशवाहक डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती बिहपुर प्रखंड के बभनगामा में बूथ संख्या 178 व 179 पर बूथ अध्यक्ष क्रमश: सुमन कुमार निषाद एवं आजाद चौधरी के आवास पर पंचायत भाजपा के संयोजन में मंगलवार को मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष उमेश पोद्दार ने किया। वहीं उर्पयुक्त जयंती समारोह को फोन पर संबोधित करते हुए बिहपुर विस विधायक ईं.शैंलेंद्र ने साहेब की विचारों को ज्ञानपुंज बताया।
इस मौके पर भाजपा के वरीय कार्यकर्ता उत्तम कुमार ने कहा कि सिंबल आफ नॉलेज बाबा साहेब के जीवन के बारे में कुछ भी बोलना सूर्य को दीप दिखाने जैसा है। बाबा साहेब हमें समता, न्याय और बंधुत्व के मार्ग पर चलकर सशक्त राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देते हैं।
जिला उपाध्यक्ष प्रो.गौतम ने बताया कि भाजपा के संयोजन में हो रहे बाबा साहेब की जयंती सप्ताह का समापन बुधवार को होगा। इस अवसर पर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष चंद्रकांत चौधरी, मृत्युंजय चौधरी, प्रवीण मिश्रा, अशोक दास, शैलेंद्र सिंह, कल्याण झा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

