जिला जनता दरबार में 63 फरियादी पहुंचे, डीएम ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
जिला जनता दरबार में 63 फरियादी पहुंचे, डीएम ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश


सुपौल, 13 मार्च (हि.स.)। समाहरणालय में शुक्रवार को आयोजित जिला जनता दरबार में जिलाधिकारी सावन कुमार ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 63 फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन डीएम को सौंपे।

जिलाधिकारी ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को मामलों की त्वरित जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना है।

इस मौके पर अपर समाहर्ता सच्चिदानंद सुमन, जिला पंचायत राज पदाधिकारी गयानंद यादव, विशेष कार्य पदाधिकारी (गोपनीय शाखा) विकास कुमार कर्ण सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story