जनता दरबार में जिलाधिकारी ने सुनीं 14 लोगों की शिकायतें

WhatsApp Channel Join Now
जनता दरबार में जिलाधिकारी ने सुनीं 14 लोगों की शिकायतें


सुपौल, 30 मार्च (हि.स.)। जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनी गईं। 30 मार्च को आयोजित जनता दरबार में कुल 14 आवेदन पत्र प्राप्त हुए।

जिलाधिकारी ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों की जांच कर यथाशीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम लोगों को समय पर राहत मिल सके।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story