जनता दरबार में डीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं, 32 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
जनता दरबार में डीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं, 32 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश


सुपौल, 05 जून (हि.स.)। जिला समाहरणालय में शुक्रवार को आयोजित जिला जनता दरबार में जिलाधिकारी सावन कुमार ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं।

जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतों और समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान कुल 32 आवेदन प्राप्त हुए।

जिलाधिकारी ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर मामलों के निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है।

जनता दरबार में भूमि विवाद, सरकारी योजनाओं के लाभ, सामाजिक सुरक्षा, राजस्व, विकास कार्यों एवं अन्य जनहित से जुड़े मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए, जिनके निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सारा अशरफ, अपर समाहर्ता सच्चिदानंद सुमन, विशेष कार्य पदाधिकारी (गोपनीय शाखा) अमित कुमार, वरीय उप समाहर्ता मुकेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

जिला प्रशासन की ओर से आयोजित जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों की शिकायतों को सीधे सुनकर उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story