सुपौल समाहरणालय में जिला जनता दरबार आयोजित, डीएम सावन कुमार ने सुनीं 35 लोगों की समस्याएं

WhatsApp Channel Join Now

सुपौल, 24 अप्रैल (हि.स.)। समाहरणालय परिसर में शुक्रवार को जिला जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी सावन कुमार ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं।

जनता दरबार के दौरान कुल 35 आवेदन प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस मौके पर उप विकास आयुक्त सारा अशरफ, विशेष कार्य पदाधिकारी विकास कुमार कर्ण, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अमित कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

जनता दरबार में आए लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया, जिस पर अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story