सुपौल में जिलाधिकारी का जनता दरबार, 10 मामलों पर हुई सुनवाई

WhatsApp Channel Join Now
सुपौल में जिलाधिकारी का जनता दरबार, 10 मामलों पर हुई सुनवाई


सुपौल, 27 अप्रैल (हि.स.)। सुपौल में आम लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी सावन कुमार ने खुद उपस्थित होकर लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही उनके समाधान की दिशा में पहल की।

जनता दरबार में कुल 10 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें और समस्याएं शामिल थीं। जिलाधिकारी ने हर आवेदन को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट तौर पर कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी तरीके से निपटारा सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।

इस दौरान प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया। जनता दरबार में आए लोगों ने अपनी समस्याओं को सीधे जिलाधिकारी के सामने रखने का अवसर मिलने पर संतोष जताया।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story