जन सुराज पार्टी ने पूर्वी चंपारण जिला इकाई का किया पुनर्गठन, प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने की घोषणा

WhatsApp Channel Join Now
जन सुराज पार्टी ने पूर्वी चंपारण जिला इकाई का किया पुनर्गठन, प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने की घोषणा


जन सुराज पार्टी ने पूर्वी चंपारण जिला इकाई का किया पुनर्गठन, प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने की घोषणा


पटना, 21 फ़रवरी (हि.स.)। जन सुराज पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के परिणामों के बाद अपनी सभी जिला संगठनों को भंग कर दिया था। पार्टी ने नए सिरे से सभी संगठनों को खड़ा करने की घोषणा की थी। इसी क्रम में आज जन सुराज पार्टी प्रथम जिला संगठन की घोषणा की।

जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने मोतिहारी में पत्रकार वार्ता कर पूर्वी चंपारण जिले के संगठन की घोषणा की।

मनोज भारती ने बताया कि जन सुराज पार्टी के मूलभूत सिद्धांतों के अनुरूप संगठन के पुनर्गठन एवं उसके प्रभावी संचालन को गति देने के लिए पूरे राज्य को 44 संगठन जिलों में विभाजित कर वरीय साथियों के साथ संगठन जिला कमिटी बनाने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा कि संगठन जिले की कमिटी क्षेत्रीय एवं राज्य नेतृत्व के साथ समन्वय स्थापित कर जिले के अंतर्गत आने वाले सभी प्रखंडों तथा पंचायतों के संगठन का पुनर्गठन एवं संचालन करेगी। संगठन जिला कमिटी में संबंधित जिले के पार्टी पदाधिकारी तथा वरीय सदस्य शामिल रहेंगे।

इस क्रम में पूर्वी चंपारण संगठन जिला की नई सूची जारी की गई, जिसमें रवींद्र सिंह बेरूआर को जिला अध्यक्ष एवं अभय शर्मा को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

संगठन घोषणा के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के अलावा प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष सिंह कुशवाहा, क्षेत्रीय संगठन प्रभारी भुवन पटेल, क्षेत्रीय संगठन विस्तारक राघवेंद्र पाठक तथा क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी संजय ठाकुर, अजय कुमार देव ,डॉ एल बी प्रसाद, डॉ अतुल कुमार, लाल बाबू यादव, सुबोध यादव, डा. मंतोष सहनी, दुष्यंत कुमार सिंह, वीर प्रसाद महतो , ई. संजय कुमार, जयमंगल प्रसाद कुशवाहा समेत बडी संख्या मे पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त

Share this story