रामनवमी रथ यात्रा को लेकर जनसंपर्क अभियान हुई तेज

WhatsApp Channel Join Now
रामनवमी रथ यात्रा को लेकर जनसंपर्क अभियान हुई तेज


अररिया 22 मार्च(हि.स.)।

फारबिसगंज में 26 मार्च को निकलने वाले ऐतिहासिक रामनवमी रथ यात्रा महोत्सव की सफलता को लेकर रथ यात्रा कमिटी के द्वारा जनसंपर्क जोर शोर से की जा रही है।रविवार को रथ यात्रा कार्यक्रम के उपाध्यक्ष सह प्रचार प्रसार प्रमुख मनोज सोनी के नेतृत्व में रथ यात्रा कमिटी के दर्जनों सदस्य बाइक पर हाथ में भगवा झंडा एवं राम नाम की धुन के साथ जयकारा लगाते हुए जनसंपर्क के लिए निकले l

कार्यकर्ता बथनाहा होते हुए भंगही,भरहर,सोनपुर होते हुए फुलकाहा पहुंचे, जहां रथ यात्रा संबंधित पंप लेट एवं स्टीकर झंडा सनातनियों के बीच वितरण करते हुए उन्हें 26 मार्च दिन गुरुवार को समय दिन के 2:00 बजे राजेन्द्र चौक से निकलने वाले रथ यात्रा में शामिल होने को लेकर आमंत्रित किया।

कार्यक्रम के उपाध्यक्ष मनोज सोनी ने कहा रथ यात्रा को लेकर सनातनियों के बीच काफी उत्सव का माहौल है। रथ यात्रा कमिटी के समस्त सदस्यगण निस्वार्थ भाव से प्रभु श्री राम के कार्य में लगे हुए हैं।इस साल 11 वां रथ यात्रा का आयोजन होने जा रही है।

प्रचार प्रसार में रथ यात्रा कार्यक्रम के उपाध्यक्ष मनोज सोनी,किशन शर्मा,गौरव राठौर,राजा दास,बिट्टू सैमसंग,अमित गामी, पिंटू सोनी,अमन राय,गौरव राज, शुभम मंडल, भोला रंजन,अविनाश कुमार सोनू मंडल,आकाश झा, प्रेम कुमार राजा कुमार शामिल थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story