जन संवाद कार्यक्रम में एसपी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
जन संवाद कार्यक्रम में एसपी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश


सुपौल, 17 अप्रैल (हि.स.)। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आयोजित जन संवाद कार्यक्रम के तहत आम जनता से सीधे संवाद स्थापित किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने लोगों की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है।

साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाना सुनिश्चित करें। जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने का प्रयास किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story