जन संवाद में डीएम ने सुनी आमजनों की समस्याएं

WhatsApp Channel Join Now
जन संवाद में डीएम ने सुनी आमजनों की समस्याएं


जन संवाद में डीएम ने सुनी आमजनों की समस्याएं


सुपौल, 05 अक्टूबर (हि.स.)। आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित समाधान को लेकर जिला प्रशासन द्वारा लगातार जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को समाहरणालय में जिलाधिकारी सावन कुमार ने जन संवाद कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी के समक्ष पहुंचे।

जन संवाद के दौरान विभिन्न मामलों से संबंधित कुल 45 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। फरियादियों ने अपनी समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा तथा संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई की मांग की। जिलाधिकारी ने एक-एक कर लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को मामलों के निष्पादन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जन संवाद में प्राप्त आवेदनों को केवल औपचारिकता के रूप में न लिया जाए, बल्कि प्रत्येक आवेदन की गंभीरता से जांच करते हुए त्वरित एवं नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि आम लोगों की शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है।

संबंधित पदाधिकारी अपने-अपने विभाग से जुड़े आवेदनों का नियमानुसार निष्पादन करते हुए इसकी प्रभावी निगरानी भी सुनिश्चित करें। जन संवाद में पहुंचे लोगों ने विभिन्न प्रकार की समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। लोगों की समस्याओं को सुनने के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी भी ली तथा जिन मामलों में तत्काल हस्तक्षेप की आवश्यकता थी, उनमें संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि आमजनों से प्राप्त शिकायतों के समाधान में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। विभागीय स्तर पर जिन मामलों का समाधान संभव है, उनका शीघ्र निष्पादन किया जाए तथा जिन मामलों में जांच या अन्य स्तर से कार्रवाई आवश्यक है, उनमें निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्रवाई पूरी की जाए।

जिला प्रशासन की ओर से लगातार आयोजित किए जा रहे जन संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों को अपनी समस्याएं सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर उपलब्ध कराना और शिकायतों का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। सोमवार को आयोजित जन संवाद में प्राप्त 45 आवेदनों को संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेजा गया।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story