पलासी के पांच पंचायतों के दस गांव में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस

WhatsApp Channel Join Now
पलासी के पांच पंचायतों के दस गांव में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस


अररिया 18 नवम्बर(हि.स.)।

भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर बुधवार को जिले के पलासी के पांच पंचायतों के दस चिन्हित गांवों में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनजातीय समुदाय के परिवारों को विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें लाभान्वित करने के उद्देश्य से विशेष पहल की गई।

कार्यक्रम का आयोजन धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत संचालित आदि सेवा केंद्रों के माध्यम से किया गया। इन केंद्रों पर जनजातीय परिवारों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, पात्र लाभुकों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय जनजातीय परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाने में रुचि दिखाई।

उल्लेखनीय है कि जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मूल रूप से जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन 15 नवंबर को निर्धारित किया गया था। किंतु बिहार के लोक आस्था के महापर्व छठ के मद्देनजर कार्यक्रम की तिथि में संशोधन करते हुए इसे 18 नवंबर को आयोजित किया गया।इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य भगवान बिरसा मुंडा के अद्वितीय योगदान एवं संघर्षपूर्ण जीवन को स्मरण करने के साथ-साथ जनजातीय समुदाय के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक सशक्तीकरण को बढ़ावा देना तथा उन्हें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779350 Articles

Share this story