जदिया चेक पोस्ट से ड्यूटी पर गायब मिले दो पुलिसकर्मी, डीएम-एसपी ने किया लाइन क्लोज

WhatsApp Channel Join Now
जदिया चेक पोस्ट से ड्यूटी पर गायब मिले दो पुलिसकर्मी, डीएम-एसपी ने किया लाइन क्लोज


जदिया चेक पोस्ट से ड्यूटी पर गायब मिले दो पुलिसकर्मी, डीएम-एसपी ने किया लाइन क्लोज


सुपौल, 17 अक्टूबर (हि.स.)। जिले में रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने और पुलिसकर्मियों की ड्यूटी में लापरवाही पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार, 16 अक्टूबर की रात जिलाधिकारी सावन कुमार और पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस ने संयुक्त रूप से रात्रि गश्ती एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।

इस दौरान जदिया चेक पोस्ट पर तैनात दो पुलिसकर्मी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को लाइन क्लोज कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, निरीक्षण के दौरान जदिया चेक पोस्ट पर प्रतिनियुक्त पुलिस कांस्टेबल अभिमन्यु कुमार (BHG-341856) और रमेश कुमार (BHG-341758) अपने कर्तव्य स्थल पर अनुपस्थित मिले।

इसके बाद दोनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन क्लोज कर दिया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने रात्रि गश्ती, विधि-व्यवस्था संधारण तथा सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी तत्परता, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करें। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रशासन की इस कार्रवाई को ड्यूटी के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा निगरानी जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762506 Articles

Share this story