ई-शिक्षाकोष पोर्टल की जांच में बड़ा खुलासा: जगदीशपुर में 196 शिक्षक स्कूल से नदारद, वेतन कटौती का आदेश

WhatsApp Channel Join Now

भागलपुर i, 22 नवंबर (हि.स.)। जिले के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए लागू की गई डिजिटल व्यवस्था की समीक्षा में बड़ी लापरवाही और फर्जीवाड़ा सामने आया है। जगदीशपुर प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में 18 और 19 नवंबर की ऑनलाइन हाजिरी की जांच के दौरान 196 शिक्षक विद्यालय से अनुपस्थित पाए गए हैं।

शिक्षा विभाग ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए अनुपस्थित पाए गए सभी 196 शिक्षकों के संबंधित दिनों का वेतन काटने का आदेश जारी किया है। इसके साथ ही, प्रखंड स्तर पर निगरानी में शिथिलता बरतने को लेकर जगदीशपुर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और तीन दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है।

विभाग ने साफ किया है कि ऑनलाइन हाजिरी में किसी भी तरह की हेराफेरी या बिना सूचना गायब रहने वाले शिक्षकों के खिलाफ आगे भी कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781322 Articles

Share this story