ग्रामीण इलाकों में रोग मुक्ति के लिए मिल का पत्थर साबित होगी जन औषधि केंद्र- विवेकानंद
नवादा, 02 जून (हि.स.)। जिले के सदर प्रखंड के आती पैक्स में मंगलवार को पैक्स अध्यक्ष विवेकानंद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में भारतीय जन औषधि केंद्र का उद्घाटन किया गया।
केंद्र का उद्घाटन जिला सहकारिता पदाधिकारी आलोक कुमार ने किया। इस अवसर पर सहकारिता बैंक के प्रबंध निदेशकअरूति कुमारी, सहायक निबंधक राजीव कुमार, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी प्रमोद कुमार ,नवादा ब्यापार मंडल के अध्यक्ष टुन्नी सिह आदि उपस्थित थे ।
नवादा के जिलाधिकारी रवि प्रकाश तथा पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने उद्घाटन के बाद जन औषधि केंद्र का निरीक्षण किया ।
डीएम ने कहा कि जन औषधि केंद्र की स्थापना से गरीब तबके के लोगों को सस्ते दर पर जेनेरिक दवाएं उपलब्ध हो जाएगी। जिससे समाज को रोग मुक्ति में बड़ी मदद मिलेगी ।पैक्स अध्यक्ष विवेकानंद शर्मा ने कहा कि नव स्थापित जन औषधि केंद्र ग्रामीण इलाके में रोग मुक्ति के लिए मिल का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि इस केंद्र को बेहतर तरीके से चलाया जाएगा। ताकि गरीबों को सस्ती दर पर दवाएं मिल सके। जन औषधि केंद्र की स्थापना से ग्रामीणों में खुशी देखी जा रही है
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन

