वॉलीबॉल क्लबों को खेल सामग्री वितरित कर इंटरनेशनल आर्ट ऑफ गिविंग डे संपन्न

WhatsApp Channel Join Now
वॉलीबॉल क्लबों को खेल सामग्री वितरित कर इंटरनेशनल आर्ट ऑफ गिविंग डे संपन्न


भागलपुर, 23 मई (हि.स.)। डॉक्टर अच्युत सामंत संस्थापक आर्ट ऑफ गिविंग के जीवन दर्शन पर आधारित इंटरनेशनल आर्ट ऑफ गिविंग डे का शनिवार को दीवाना क्लब भवनाथपुर में भागलपुर जिले के 10 वॉलीबॉल क्लबों को 3/3 वॉलीबॉल और एक एक नेट देकर शानदार समापन हुआ।

आर्ट ऑफ गिविंग के बिहार यूनिट के अध्यक्ष नील कमल राय ने बताया कि बिहार के कुल 135 वॉलीबॉल क्लबों को सप्ताह भर चले इंटरनेशनल आर्ट ऑफ गिविंग डे के थीम शेयर टू शाइन के तहत खेल सामग्री उपलब्ध कराया गया। नील कमल राय ने आर्ट ऑफ गिविंग के संस्थापक डॉक्टर अच्युत सामंत के प्रति आभार व्यक्त किया और उन्हें आर्ट ऑफ गिविंग बिहार राज्य यूनिट की तरफ धन्यवाद दिया।

आर्ट ऑफ गिविंग के नेशनल कन्वेनर कीट यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स डीजी डॉक्टर गगनेंदु दास की भी सराहना की गई। आज के कार्यक्रम में समाजसेवी और मुखिया प्रतिनिधि इंजीनियर मिथिलेश राय, आर्ट ऑफ गिविंग भागलपुर ग्रामीण के कन्वेनर मृत्युंजय चौधरी, रामसुभग चौधरी, नीलेश कुमार, राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी मृणाल किशोर, कुणाल भारती ने दीवाना क्लब भवनाथपुर, दीवाना क्लब मांकदपुर, रणनुचक, गौरीपुर, तिलकपुर, एम जे पब्लिक स्कूल को डॉक्टर अच्युत सामंत संस्थापक आर्ट ऑफ गिविंग की तरफ से खेल सामग्री वितरित किए गए। माउंट कार्मेल स्कूल और बिरला ओपन माइंड स्कूल में खेल सामग्री वितरित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन आर्ट ऑफ गिविंग बिहार राज्य यूनिट के संयुक्त सचिव मृत्युंजय चौधरी ने किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story