आंतरिक प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
आंतरिक प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन


भागलपुर, 30 अप्रैल (हि.स.)। सैनिक स्कूल गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर भागलपुर में गुरुवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा निर्देशित आंतरिक प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरेश कुमार, उप प्रधानाचार्य अभिनंदन सिंह, ममता जायसवाल, गौतम भारती, रिसोर्स पर्सन अजय कुमार एवं डॉ संजीव कुमार झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

सामाजिक एवं भावनात्मक अधिगम विषय पर प्रशिक्षण के क्रम में अजय कुमार ने कहा कि छात्र, शिक्षक एवं अभिभावक सभी सामाजिक प्राणी है।अतः हम सभी में सामाजिक एवं भावनात्मक गुणों का विकास अवश्य होना चाहिए। छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए सामाजिक एवं भावनात्मक गुणों का विकास भी आवश्यक है। आज के दौर में परस्पर भावनात्मक लगाव कम होते जा रहे है।

प्रेम, सामंजस्य एवं अपनापन से भावनात्मक लगाव एवं सामाजिकता का भाव का विकास करना ही शिक्षा का मूल उद्देश्य है। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी आचार्य बंधु भगिनी, मीडिया प्रभारी दीपक कुमार झा ,रोहित कुमार, शशि भूषण मिश्र आदि उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story