सारण में भयमुक्त मतदान कराने के लिए डीएम और एसएसपी किया संवेदनशील क्षेत्रों का सघन दौरा

WhatsApp Channel Join Now
सारण में भयमुक्त मतदान कराने के लिए डीएम और एसएसपी किया संवेदनशील क्षेत्रों का सघन दौरा


सारण में भयमुक्त मतदान कराने के लिए डीएम और एसएसपी किया संवेदनशील क्षेत्रों का सघन दौरा


सारण, 5 नवंबर (हि.स.)। विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने भयमुक्त और निष्पक्ष मतदान कराने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है।

इसी क्रम में जिलाधिकारी अमन समीर एवं वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ० कुमार आशीष द्वारा संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न संवेदनशील एवं अति संवेदनशील क्षेत्रों का सघन निरीक्षण किया गया। संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण और मतदाताओं से सीधा संवाद अधिकारी द्वय ने मढ़ौरा, मशरक, इसुआपुर सहित कई अन्य क्षेत्रों का विस्तृत दौरा किया और मतदान संबंधी तैयारियों का जायजा लिया।

इस दौरान अधिकारियों ने स्थानीय मतदाताओं से सीधे संवाद स्थापित कर मतदाताओं को यह आश्वासन दिया गया कि जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा भयमुक्त, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए संपूर्ण और पुख्ता व्यवस्था की गई है।

साथ ही साथ अधिकारियों ने मतदाताओं से निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। मतदाताओं से वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने स्पष्ट किया है कि सारण पुलिस एवं वे पूर्णतः तत्पर हैं ताकि प्रत्येक मतदाता बिना किसी भय या दबाव के मतदान केंद्र तक पहुँचे और सुरक्षित वातावरण में मतदान कर सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dhananjay Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765254 Articles

Share this story