जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा वी०वी०पैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा वी०वी०पैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण


समस्तीपुर, 2 सितंबर (हि.स.)।

रोशन कुशवाहा, , जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर के द्वारा वीवीपैट वेयर हाउस. जितवारपुर का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया।

त्रैमासिक निरीक्षण में वेयर हाउस ईवीएम/वीवीपैट के कमरे को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष खोलकर उन्हें कमरें में ले जाकर निरीक्षण कराने का प्रावधान है। इसी क्रम में वेयर हाउस से 153 बीयू, 153 सीयू, एवं विविपैट 153 को प्रशिक्षण जागरूकता के लिए निकाल लिया गया है। जिसका उपयोग मोबाईल डिमॉन्सट्रेशन वैन, एवं डिमॉन्सट्रेशन सेन्टर पर किया जा रहा है। मतदान कर्मियों / सेक्टर पदाधिकारियों के प्रशिक्षण में भी इसका उपयोग किया जाएगा।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा भी वेयर हाउस के बाहर/भीतर का सूक्ष्मता से निरीक्षण कर ईवीएम की सुरक्षा हेतु संबंधित पदाधिकारी को दिशा-निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर, उप निर्वाचन पदाधिकारी, समस्तीपुर, वरीय कोषागार पदाधिकारी, समस्तीपुर, नोडल पदाधिकारी ईवीएम - सह-जिला पंचायत राज पदाधिकारी, समस्तीपुर, जिला अग्निशमन पदाधिकारी, समस्तीपुर एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से भिखारी लाल प्रसाद सिंह, सतवीन पासवान, राष्ट्रीय जनता दल, अनस रिजवान, जनता दल यूनाईटेड, आफताब आलम, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी सुर्यशेखर प्रसाद मंडल, भारतीय जनता पार्टी एवं कुन्दन कुमार, भाकपा माले से उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / त्रिलोकनाथ उपाध्याय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765798 Articles

Share this story