पैक्स गोदाम में धान भंडारण की जांच, प्रशासन ने एक अखबार की खबर को बताया तथ्यहीन

WhatsApp Channel Join Now
पैक्स गोदाम में धान भंडारण की जांच, प्रशासन ने एक अखबार की खबर को बताया तथ्यहीन


कटिहार, 15 जनवरी (हि.स.)। जिले के बेलवा पैक्स गोदाम में धान भंडारण और भुगतान की जांच की गई। जांच में पाया गया कि पैक्स गोदाम में धान भंडारित है और किसानों को धान की राशि उनके बैंक खातों में प्राप्त हुई है।

अनुमंडल पदाधिकारी-सह-भूमि सुधार उपसमाहर्ता बारसोई प्रियंका कुमारी ने बेलवा पैक्स गोदाम का निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि पैक्स गोदाम में धान भंडारित है और किसानों को धान की राशि उनके बैंक खातों में प्राप्त हुई है। किसानों से संपर्क करने पर बताया गया कि उन्होंने धान की बिक्री पैक्स को की है और उन्हें धान की राशि उनके बैंक खातों में प्राप्त हुई है।

जांच में पाया गया कि एक अखबार में प्रकाशित खबर पैक्स गोदाम पर ताला, जमीन पर नहीं धान का एक भी दाना निराधार, तथ्यहीन और गलत है।

जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि जांच में पाया गया है कि पैक्स गोदाम में धान भंडारित है और किसानों को धान की राशि उनके बैंक खातों में प्राप्त हुई है। जिला प्रशासन ने एक अखबार में प्रकाशित खबर का खंडन किया है और बताया है कि खबर निराधार, तथ्यहीन और गलत है। जिलाधिकारी ने जिले के अन्य पैक्स गोदामों की जांच के आदेश दिए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह

Share this story