बटेश्वर स्थान पहुंचे डीएम और एसएसपी, घाटों का किया निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
बटेश्वर स्थान पहुंचे डीएम और एसएसपी, घाटों का किया निरीक्षण


भागलपुर, 31 जुलाई (हि.स.)। श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने शुक्रवार को कहलगांव स्थित ऐतिहासिक बटेश्वर स्थान का दौरा किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने बटेश्वरनाथ मंदिर में परिवार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर जिले की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद डीएम एवं एसएसपी ने बटेश्वर स्थान परिसर और गंगा घाटों का निरीक्षण कर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।

इस दौरान डीएम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने एवं किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाटों की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया और संबंधित विभागों को आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम कृष्ण चंद्र गुप्ता, एसडीपीओ दिलीप कुमार, बीडीओ राजीव रंजन, सीओ श्रीनिवासन कुमार, केंद्रीय रेलवे यात्री संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान, अस्पताल प्रभारी डॉ. पवन कुमार गुप्ता, प्रबंधक गोविंद कुमार सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story