उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण


भागलपुर, 08 अप्रैल (हि.स.)। जिले के सबौर प्रखंड का निरीक्षण बुधवार को उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के कार्यों की गहन समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। वहीं प्रखंड स्तर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभात रंजन, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राकेश कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी संजीव कुमार पाल, प्रभार में अंचलाधिकारी वसुंधरा समेत प्रखंड के कई पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। उप विकास आयुक्त ने सभी विभागों से संबंधित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और कार्यों में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जनहित से जुड़ी योजनाओं को समय पर पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story