पथ निर्माण मंत्री ने बिहपुर रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण
भागलपुर, 13 जून (हि.स.)। राज्य के पथ निर्माण मंत्री सह बिहपुर विधायक ईं. शैलेंद्र शनिवार को इंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण और बेहतर स्वास्थ्य के संदेश के साथ थाना बिहपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे।
यहां उन्होंने निर्माणाधीन फुट ओवरब्रिज के कार्य प्रगति की जानकारी ली। जिसके बाद गत 25 मई को आए आंधी में प्लेटफार्म के उड़े एसबेस्टस को पुन: लगाने और प्लेटफार्म यात्री जैसे पानी, बिजली आदि की व्यवस्था को ठीक करने के निर्देश मंत्री इं. शैलेंद्र ने संबधित विभाग के अधिकारियों को दिया।
यहां के बाद मंत्री ने रेलवे के अधिकारियों और आमजनों के साथ रेलवे गोलंबर परिसर में नुक्कड़ सभा किया। जहां मंत्री ने लोगों से कहा कि स्वच्छता को दिखावा नहीं, बल्कि अपने दैनिक जीवनशैली का अभिन्न और अटूट हिस्सा बना लें।
स्वच्छता से सिर्फ आपकी नहीं बल्कि आपके क्षेत्र, घर और समाज की शान भी बढ़ जाती है। इसी कड़ी में रविवार की सुबह मंत्री इं. शैलेंद्र की मौजूदगी में बिहपुर रेलवे स्टेशन और गोलंबर परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम चलेगा। जिसमें रेलवे के अधिकारी, कर्मी और आमजन भी शामिल रहेगें। इ
मौके पर आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार, बिहपुर सर्किल इंस्पेक्टर महेश कुमार सिंह, रूपेश रूप, ज्ञानदेव कुमार, लालमोहन, रिंकू, सिंटू, सौरव और अजय उर्फ माटो आदि समेत आमजनों की उपस्थिति थी।
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

