सड़क किनारे मिली घायल महिला की मौत

WhatsApp Channel Join Now

सारण, 25 जून (हि.स.)। मकेर थाना क्षेत्र स्थित फुलवरिया नहर सड़क के किनारे गुरुवार को एक अज्ञात महिला लहूलुहान और गंभीर स्थिति में मिली। स्थानीय लोगों की सूचना पर मकेर थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से गंभीर हालत में सदर अस्पताल छपरा रेफर किए जाने के दौरान रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

मृतका के गर्दन पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं। थानाध्यक्ष के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। आशंका है कि अपराधी महिला को किसी चारपहिया वाहन से लेकर आए थे और गर्दन पर हमला कर उसे सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा लिया है। फिलहाल आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और मृतका की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हुई हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story