भारत-नेपाल सीमा पर 36 लीटर नेपाली शराब बरामद, बाइक सवार दो तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
भारत-नेपाल सीमा पर 36 लीटर नेपाली शराब बरामद, बाइक सवार दो तस्कर गिरफ्तार


भारत-नेपाल सीमा पर 36 लीटर नेपाली शराब बरामद, बाइक सवार दो तस्कर गिरफ्तार


सुपौल, 27 नवंबर (हि.स.)। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 45वीं वाहिनी और मद्य निषेध विभाग की संयुक्त टीम ने 36 लीटर नेपाली शराब बरामद की है। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

यह कार्रवाई शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे सीमा स्तंभ संख्या 229/1 के समीप की गई।

जानकारी के अनुसार, 45वीं वाहिनी एसएसबी, बीरपुर की सीमा चौकी नियोर एवं मद्य निषेध विभाग की संयुक्त विशेष गश्ती टीम भारत-नेपाल सीमा पर निगरानी कर रही थी। इसी दौरान नेपाल की ओर से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति अवैध रास्ते से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे। संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर टीम ने मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दोनों व्यक्तियों की पहचान कैलाश सादा एवं लक्ष्मण कुमार के रूप में हुई। उनके कब्जे से एक सफेद रंग के बोरे में रखी नेपाली शराब की 120 बोतलें बरामद की गईं। प्रत्येक बोतल में 300 एमएल शराब थी। इस प्रकार कुल 36 लीटर नेपाली शराब जब्त की गई। बरामद शराब दिलवाले ब्रांड की बताई गई है।

कार्रवाई के बाद बरामद शराब, जब्त मोटरसाइकिल और गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों को आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद अग्रिम कार्रवाई के लिए मद्य निषेध विभाग, झंझारपुर (बिहार), चेक पोस्ट नियोर को सुपुर्द कर दिया गया।

इस संबंध में 45वीं वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी सह कार्यवाहक कमांडेंट जगदीश कुमार शर्मा ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों और शराब तस्करी की रोकथाम के लिए एसएसबी लगातार सतर्कता एवं निगरानी बनाए हुए है।

उन्होंने कहा कि सीमा पर तस्करी सहित अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784351 Articles

Share this story