प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज दुनिया भारत का उदय देख रही है : मुख्यमंत्री
पटना, 13 सितम्बर (हि.स.)। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को यहा पटना में सहायक प्रध्यापकों के कार्यक्रम को समबोधित करते हुए कहा कि बिर्क्स शिखर सम्मेलन से प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज दुनिया भारत का उदय देख रही है। भारत अब वैश्विक मुद्दों पर केवल अपनी बात रखने वाला देश नहीं, बल्कि दुनिया को दिशा देने और साझा समाधान प्रस्तुत करने वाली महत्वपूर्ण शक्ति के रूप में उभर रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिर्क्स शिखर सम्मेलन में भारत की अध्यक्षता ने इस बढ़ती वैश्विक भूमिका को और मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में शांति, सहयोग और संवाद की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक है। बिर्क्स देशों द्वारा बहुपक्षवाद, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और अधिक न्यायपूर्ण एवं संतुलित वैश्विक व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त किया जाना पूरी दुनिया के लिए महत्वपूर्ण संदेश है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की अध्यक्षता में आयोजित 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन प्रधानमंत्री मोदी के सशक्त, समावेशी और दूरदर्शी नेतृत्व की एक ऐतिहासिक मिसाल बनकर उभरा है। वैश्विक भू-राजनीतिक तनावों और आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी कुशल कूटनीति से सभी सदस्य देशों को एक मंच पर लाकर सर्वसम्मति से 'नई दिल्ली घोषणापत्र को पारित कराया, जो भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव का प्रतीक है।
उन्होंने संयुक्त राष्ट्र और वैश्विक संस्थाओं में सुधारों की वकालत कर 'ग्लोबल साउथ' की आवाज को मजबूती से बुलंद किया। उनके नेतृत्व में ब्रिक्स ने वैश्विक आर्थिक स्थिरता के लिए सुरक्षित और निरंतर ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही, उन्होंने प्राचीन धरोहरों को मूल देशों में वापस लाने का संकल्प शामिल कराकर सांस्कृतिक संप्रभुता का सम्मान सुनिश्चित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में भारत और ब्राजील की स्थायी सदस्यता के समर्थन से वैश्विक शासन व्यवस्था में विकासशील देशों की बढ़ती भूमिका को बल मिला है। भारत लंबे समय से अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं को अधिक प्रतिनिधित्वपूर्ण, लोकतांत्रिक और वर्तमान वैश्विक वास्तविकताओं के अनुरूप बनाने की आवश्यकता पर जोर देता रहा है।
मुख्यमंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ बिर्क्स देशों के स्पष्ट और दृढ़ रुख का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा और आतंकवाद के सभी रूपों एवं तरीकों के विरुद्ध कार्रवाई की प्रतिबद्धता आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक एकजुटता का महत्वपूर्ण संदेश है। आतंकवाद की फंडिंग, आतंकवादियों की सीमा पार आवाजाही और उन्हें सुरक्षित पनाहगाह उपलब्ध कराने वालों के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई आवश्यक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में बढ़ती अनिश्चितता के बीच नियम आधारित, खुली और निष्पक्ष व्यापार व्यवस्था समय की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एआई, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, क्वांटम तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में बिर्क्स देशों के बीच सहयोग भविष्य की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगा। भारत की तकनीकी क्षमता और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के अनुभव से विकासशील देशों को व्यापक लाभ मिल सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का बढ़ता प्रभाव प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव का विषय है। ---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गोविंद चौधरी

