आश्वासन के बाद सफाईकर्मियों का हड़ताल हुआ समाप्त

WhatsApp Channel Join Now
आश्वासन के बाद सफाईकर्मियों का हड़ताल हुआ समाप्त


अररिया, 30 अप्रैल(हि.स.)। पिछले कई दिनों से नगर परिषद के सफाईकर्मियों का पिछले कई दिनों से चार सूत्री मांगों को लेकर चला आ रहा हड़ताल गुरुवार को आश्वासन के बाद टूटा।मुख्य पार्षद वीणा देवी के कार्यालय कक्ष में आयोजित नगर परिषद सफाई कर्मचारी संघ के शिष्टमंडल के साथ हुए बैठक में मांगों पर सकारात्मक रूप से पहल करने के आश्वासन के बाद सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त किया और शुक्रवार से काम पर लौटने की बात कही।

नगर परिषद सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सूरज कुमार सोनू के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों का प्रतिनिधि मंडल मुख्य पार्षद वीणा देवी के साथ वार्ता की।मुख्य पार्षद के साथ सशक्त स्थायी समिति के सदस्य मनोज कुमार सिंह,गणेश गुप्ता और मो.इस्लाम समेत प्रभारी प्रधान सहायक कामख्या नारायण सिंह और अन्य कर्मचारी शामिल थे।

मुख्य पार्षद वीणा देवी ने कहा कि चार सूत्री मांगों में स्थायीकरण को लेकर विभाग को पत्र लिखकर उनसे दिशा निर्देश लिया जाएगा।बाकी अन्य मांगों को लेकर सकारात्मक रूप से उसे पूरा करने का पहल किया जाएगा।जिसके बाद सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का ऐलान किया।

मौके पर नगर परिषद सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सूरज कुमार सोनू ने बताया कि सकारात्मक माहौल में वार्ता हुई है। मुख्य पार्षद के द्वारा सकारात्मक रूप से मांगों को पूरा करने की दिशा में पहल करने की सहमति दी गई है। मुख्य पार्षद के द्वारा मिले आश्वासन के बाद तत्काल अनिश्चितकालीन हड़ताल को समाप्त किया जा रहा है और उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं हुई तो इससे भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जिसकी सारी जवाबदेही नगर परिषद प्रशासन की होगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story