छात्रावास भवन को तोड़ने के विरूद्ध छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन
सहरसा, 04 अप्रैल (हि.स.)। अंबेडकर छात्रावास में रह रहे आवासित छात्रों के लिए बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए छात्रावास भवन को तोड़ने के खिलाफ छात्रों द्वारा शनिवार से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की शुरुआत की । धरना की अध्यक्षता पूर्व छात्र नायक संजीव पासवान ने किया। संचालन छात्र नेता संदीप कुमार पासवान के द्वारा किया गया।धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि 1990 में निर्मित भवन जो काफी मजबूत स्थिति में है बिना छात्रों को जानकारी दिए चुपके से क्षतिग्रस्त भवन बनाने की तमाम प्रक्रिया अपनाई गई है।
मजबूत भवन को क्षतिग्रस्त भवन बनाने में मोटी रकम नोडल पदाधिकारी की संलिप्तता की ओर वक्ताओं ने इशारा किया और इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की मांग की ।उन्होंने कहा कि परिसर में खाली जमीन है जमीन पर निर्माण किया जाए उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ व शासन में बैठे लोग जिनकी मानसिकता सामंती है वह नहीं चाहते की अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के गरीब बच्चे छात्रावास में रहकर पढ़ाई करें । एआई एसएफ के छात्र नेता शंकर कुमार ने कहा कि नोडल पदाधिकारी द्वारा छात्रों को डराया धमकाया जाता है जो निस्संदेह शर्मनाक है।
उन्होंने कहा कि उनके क्रियाकलाप की उच्च स्तरीय जांच हो और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करें प्रशासन अन्यथा छात्र संगठन एआईएसएफ चरणबद्ध आंदोलन चलाएगी ।आंदोलन करने से मना करने और नहीं मानने पर मुकदमा करने की धमकी देना अनुच्छेद 19 का खुल्लम-खुल्ला उल्लंघन है।उनके इस क्रियाकलाप की संगठन मांग करती है अंबेडकर छात्रावास में जो इनका रवैया है इनकी उच्च स्तरीय जांच हो और इसको अविलंब छात्रावास समन्वयक से हटाया जाए ।
धरना कार्यक्रम को चंद्रदीप पासवान, रंजीत रजक,देवेंद्र राम,सिंटू पासवान,जितेंद्र राम,पिंटू राम,आदर्श पासवान,सुनील राम, अनिल कुमार,बिजेंद्र राम, अनंत कुमार, प्रदीप कुमार,प्रिंस कुमार,प्रवेश कुमार,नीतीश पासवान,नवनीश कुमार,रूपेश कुमार भंडारी कुमार,पवन राम, मनोज राम, कृष्णा रजक, दिलखुश कुमार,हरिनंदन राम, राबर्ट कुमार, दीपक रजक,सनोज राम, रोशन कुमार, बादल कुमार, राजेश रजक आदि मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार

