आयकर विभाग की टीम ने सुपर हमसफर ट्रेवल्स के कार्यालय और घर पर छापेमारी,बिहार और झारखंड की गठित टीम कर रही सर्वे

WhatsApp Channel Join Now
आयकर विभाग की टीम ने सुपर हमसफर ट्रेवल्स के कार्यालय और घर पर छापेमारी,बिहार और झारखंड की गठित टीम कर रही सर्वे


अररिया 12 अगस्त(हि.स.)।

बिहार और झारखंड की गठित स्पेशल टीम ने बुधवार को फारबिसगंज के सुपर हमसफर ट्रेवल्स के कार्यालय और उनके मालिक के घर पर छापेमारी की।

यह छापेमारी कर चोरी के आलोक में इनकम टैक्स कार्यालय को मिली सूचना के आधार पर की गई,जिसमें गठित विभागीय टीम के सदस्य आमदनी के श्रोतों के साथ विभिन्न कागजातों को सर्वे को लेकर खंगालने में जुटी है।

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम स्थानीय थाना पुलिस के सहयोग से सुपर हमसफर ट्रेवल्स के मालिक मो.अफसार और उनके छोटे भाई मो.असलम के आवास के साथ सुभाष चौक बस स्टैंड स्थित कार्यालय और एनएच 27 रामपुर ओवरब्रिज के पास स्थित कार्यालय और गैरेज में एक साथ छापेमारी के लिए पहुंची।आवास पर पहुंची टीम के साथ परिवार के सदस्यों द्वारा दुर्व्यवहार करने की बात कही जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार,आयकर विभाग को आय के श्रोतों को छिपाने और कम आय दिखाने के मामले में मिली शिकायत के आलोक में बिहार और झारखंड के अधिकारियों की एक विशेष टीम विभाग के द्वारा गठित की गई।गठित टीम फारबिसगंज पहुंचने के बाद एक साथ दोनों कार्यालय और ट्रेवल्स के मालिक के आवास पर स्थानीय पुलिस के साथ धावा बोला और कागजातों को खंगालने में जुट गई।

विभाग के अलग अलग अधिकारी प्रतिदिन के आय के श्रोतों और अन्य आय के श्रोतों को पता लगाने के साथ दाखिल इनकम टैक्स रिटर्न के कागजातों के साथ मिलान में जुटी है।आयकर विभाग के अधिकारी हालांकि मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं,लेकिन गठित टीम के एक सदस्य ने कहा कि यह विभाग का सर्वे है,जिसमें उनके वास्तविक आय और दाख़िल किए जाने वाले रिटर्न को लेकर मिलान किया जा रहा है।

सर्वे में लंबे समय लगने की बात कही गई और आवास के साथ दो स्थानों पर स्थित कार्यालय में कागजातों को खंगाले जाने की जानकारी दी गई।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story