मेडिवर्सल अस्पताल मे रोबोटिक ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सेवा का नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

WhatsApp Channel Join Now
मेडिवर्सल अस्पताल मे रोबोटिक ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सेवा का नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन


पटना, 31 अगस्त (हि.स.)। मेडिवर्सल अस्पताल, पटना की ओर से अत्याधुनिक रोबोटिक ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सेवा का शुभारंभ किया गया है, जिसका उद्घाटन साेमवार काे एक भव्य समारोह में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने रिमोट का बटन दबा कर किया।

नीतीश कुमार ने मेडिवर्सल अस्पताल द्वारा रोबोटिक ज्वाइंट रिप्लेसमेंट की इस पहल के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिहार में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार राज्य के लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी है। चिकित्सा के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक का उपयोग मरीजों को बेहतर सटीक एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

नीतीश कुमार ने अस्पताल प्रबंधन से उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली और संस्थान की सफलता की कामना की। सैकड़ों लोगों ने नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे लगाए।

उल्लेखनीय है कि मेडिवर्सल अस्पताल की रोबोटिक ज्वाइंट रिप्लेसमेंट की यह अत्याधुनिक तकनीक बिहार में ऑथाेंपेडिक चिकित्सा सेवाओं को और अधिक आधुनिक एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

अस्पताल प्रबंधन ने बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं के विकास एवं सुदृढ़ीकरण में नीतीश कुमार के प्रयासों और दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना की और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नीतीश कुमार की गरिमामयी उपस्थिति अस्पताल परिवार के लिए विशेष महत्व रखती है।

समारोह में बिहार सरकार के मंत्री अशोक चाैधरी एवं विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उप-नेता ललन कुमार सर्राफ, सुनील अग्रवाल, डाॅ अजय कुमार, डाॅ नवनीत, डाॅ निशिकांत सहित अस्पताल प्रबंधन, चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी, गणमान्य अतिथि एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी

Share this story