सोनपुर में जनगणना निदेशक ने मकान मालिकों से खुद किया प्रगणकों के डेटा का मिलान

WhatsApp Channel Join Now
सोनपुर में जनगणना निदेशक ने मकान मालिकों से खुद किया प्रगणकों के डेटा का मिलान


सोनपुर में जनगणना निदेशक ने मकान मालिकों से खुद किया प्रगणकों के डेटा का मिलान


सारण, 09 जुलाई (हि.स.)। जनगणना कार्य सह नागरिक निबंधन की निदेशक रंजीता ने गुरुवार को सोनपुर नगर परिषद क्षेत्र में चल रहे द्वितीय चरण जनसंख्या गणना के प्री-टेस्ट कार्यों का जमीनी जायजा लिया।

उन्होंने सीधे फील्ड में पहुंचकर प्रगणकों द्वारा एचएलओ मोबाइल ऐप में भरे गए डेटा की रैंडम जांच की और मकान मालिकों से मिलकर परिवार के मुखिया का नाम, आयु, पेशा, वैवाहिक स्थिति और आधार-वोटर आईडी जैसे विवरणों का मिलान किया।

निदेशक ने कहा कि प्री-टेस्ट का उद्देश्य फील्ड की दिक्कतों, ऐप की गुणवत्ता और प्रश्नों की व्यवहारिकता को समझना है, ताकि मुख्य जनगणना से पहले आवश्यक सुधार किए जा सकें।

उन्होंने प्रगणकों को प्रश्नों का सही कॉन्सेप्ट समझकर डेटा भरने और चार्ज अधिकारी शशि कुमार को नियमित रूप से डेटा की शुद्धता जांचने के निर्देश दिए। लोगों की सहभागिता बढ़ाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मदद और जनजागरण पर जोर दिया गया।

इसके अलावा निदेशक ने एसआरएस यूनिट में जाकर जन्म-मृत्यु के बायोप्सी टेस्ट और केस हिस्ट्री का भी सत्यापन किया।

इस अवसर पर जनगणना निदेशालय के उप निदेशक हेमंत कुमार, सहायक निदेशक शिवेन्द्र कुमार, जिला संख्यकी पदाधिकारी अंजनी कुमार लाल, एसडीएम स्निग्धा नेहा, जिला नोडल अदिति आनंद, आयुषी कुमारी सहायक चार्ज अधिकारी रईस अहमद, बीपीआरओ राजेश प्रसाद, जिला कोषांग के सुनील कुमार, संतोष कुमार, राकेश कुमार सिन्हा आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story