सारण में महाराजगंज सांसद, बनियापुर विधायक एवं पूर्व महापौर ने किया खरना पूजन

WhatsApp Channel Join Now

सारण, 14 नवंबर (हि.स.)। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के दूसरे दिन पवित्रता और निष्ठा के प्रतीक खरना का अनुष्ठान पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हो गया।

इस अवसर पर महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने अपने आवास पर विधि-विधान से भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

उन्होंने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए इसे हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक बताया। वहीं बनियापुर विधायक केदारनाथ सिंह ने अपने पैतृक आवास मशरख में खरना पूजन किया। इसके साथ ही छपरा स्थित अपने आवास पर पूर्व महापौर राखी गुप्ता ने भी पूरी निष्ठा और श्रद्धा के साथ खरना व्रत किया।

इन सभी के आवासों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया। खरना पूजन के बाद व्रतियों का 36 घंटे का कठिन निर्जला उपवास शुरू हो गया है। इस बीच, पूरे क्षेत्र में पारंपरिक छठ गीतों की मधुर गूंज सुनाई दे रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777240 Articles

Share this story