सारण में पुलिस ने पांच वारंटी और आठ शराब कारोबारियों समेत 31 आरोपितों को किया गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
सारण में पुलिस ने पांच वारंटी और आठ शराब कारोबारियों समेत 31 आरोपितों को किया गिरफ्तार


सारण, 22 अगस्त (हि.स.)। जिले में अपराधियों, असामाजिक तत्वों और अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर पुलिस ने सफलता हासिल की है। विगत 24 घंटों में चलाए गए इस अभियान के तहत कुल 31 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपितों में हत्या के प्रयास के आठ, वारंट के पांच, शराब कारोबार के आठ, शराब सेवन के छह तथा हत्या, चोरी, अपहरण एवं पशु क्रूरता अधिनियम के एक-एक आरोपित शामिल हैं।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 178 लीटर अवैध शराब जिनमें 135 लीटर देशी एवं 43 लीटर विदेशी जब्त की। इसके साथ ही दो मोटरसाइकिल, एक पिकअप और दो अपहृतों को बरामद करते हुए चार अपहर्ताओं को गिरफ्तार किया। यातायात सुरक्षा व अपराध नियंत्रण के तहत 60 वाहनों से 97,000 रुपये का अर्थदण्ड भी वसूला।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story