महेंद्रपुर में विधायक विजय खेमका ने सुनी ‘मन की बात’

WhatsApp Channel Join Now
महेंद्रपुर में विधायक विजय खेमका ने सुनी ‘मन की बात’


पूर्णिया, 29 नवंबर (हि.स.)। पूर्णिया पूर्व प्रखंड के महेंद्रपुर स्थित बूथ संख्या 349 पर विधायक विजय खेमका ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 140वीं कड़ी सुनी।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए नशामुक्ति अभियान को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने आईगॉट कर्मयोगी डिजिटल प्लेटफॉर्म, संचार साथी पोर्टल, संविधान निर्माण में बी.एन. राव के योगदान, बिहार संग्रहालय की अंतरराष्ट्रीय पहचान तथा फिट इंडिया अभियान का भी उल्लेख किया।

विधायक विजय खेमका ने कहा कि ‘मन की बात’ समाज में सकारात्मक परिवर्तन और जनजागरण का माध्यम है। उन्होंने प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को सामूहिक रूप से कार्यक्रम सुनने की अपील की। साथ ही मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के तहत 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं एवं छूटे हुए योग्य मतदाताओं से अपना नाम सूची में जुड़वाने का आग्रह किया।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज गोस्वामी, अजय सिंह, रवि मालाकार, मंटू शाह, मीना देवी, राजेंद्र सिंह, ललित साहनी, चंद्रशेखर पोद्दार, मधुसूदन ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नंदकिशोर सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

785289 Articles

Share this story