घरेलू कलह में जमीला खातून ने वकार युनुस के सीने में घोंपा चाकू, हुई मौत
सारण, 31 जुलाई (हि.स.)। शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र स्थित शेख टोली में शुक्रवार को पारिवारिक कलह ने खूनी रूप ले लिया। मामूली विवाद के दौरान आक्रोशित बेगम ने अपने सौहर के सीने में धारदार चाकू से हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी।मृतक शेखटोली निवासी 32 वर्षीय वकार युनुस उर्फ सोनू है, जो गुदरी बाजार में ठेले पर फल बेचकर परिवार का गुजर-बसर करता था।
वकार युनुस ने कुछ वर्ष पूर्व जमीला खातून से प्रेम विवाह किया था। पारिवारिक मनमुटाव के कारण वह पत्नी और पांच बच्चों के साथ अलग किराये के मकान में रहता था। शुक्रवार को कहासुनी के दौरान पत्नी ने फल काटने वाले चाकू से हमला कर दिया। घायल वकार युनुस को पड़ोसियों ने सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपित पत्नी को हिरासत में ले लिया।भगवान बाजार थाना अध्यक्ष के अनुसार आरोपित महिला जमीला खातून ने पूछताछ में दावा है कि पति नशे में झगड़ा कर रहा था और उसने खुद ही चाकू मार ली है। वकार युनुस की यह तीसरी शादी थी। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की गहराई से जांच कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

