बजरंगबली प्रतिमा का किया गया विसर्जन

WhatsApp Channel Join Now
बजरंगबली प्रतिमा का किया गया विसर्जन


भागलपुर, 26 मार्च (हि.स.)। जिले के नारायणपुर प्रखंड के दशरथ व्यायामशाला मधुरापुर से पुरानी बजरंगबली की मूर्ति का विसर्जन गुरुवार को किया गया। यह विसर्जन बलहा गंगा नदी में पूरे विधि-विधान से संपन्न हुआ। दशरथ व्यायामशाला के गुरु विश्वनाथ पोद्दार की अगुवाई में पूजा-अर्चना और आरती के बाद मूर्ति को विसर्जित किया गया।

इस अवसर पर कई श्रद्धालु और स्थानीय लोग उपस्थित थे। गुरु विश्वनाथ पोद्दार ने बताया कि आज पुरानी मूर्ति का विधि विधान से विसर्जित किया गया और यह संस्थान 1934 से चली आ रही है। जिसके हम परंपरा को निभाते आ रहे हैं। 27 मार्च को बजरंगबली की नई प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान किया जाएगा। इसके अगले दिन, 28 मार्च को एक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story