*एएलटीएफ, वन विभाग और नौरंगिया थाना की संयुक्त कार्रवाई में अवैध शराब भट्टी ध्वस्त *

WhatsApp Channel Join Now
*एएलटीएफ, वन विभाग और नौरंगिया थाना की संयुक्त कार्रवाई में अवैध शराब भट्टी ध्वस्त *


पश्चिम चम्पारण (बगहा),22अप्रैल(हि.स.)। मुख्यमंत्री के नशामुक्त बिहार बनाने के संकल्प को पूरा करने की दिशा में नौरंगिया थाना और एएलटीएफ, वन विभाग को एक बड़ी सफलता मिली है। पश्चिम चम्पारण जिला प्रशासन के मुताबिक नौरंगीया थाना क्षेत्र के रोहुआ नाला जंगल में चल रहे अवैध शराब के काले कारोबार को उक्त टीम ने अपनी संयुक्त कार्रवाई में ध्वस्त कर दिया है।

गुप्त सूचना के आधार पर ALTF टीम (बगहा), वन विभाग और नौरंगिया थाना की पुलिस ने मिलकर एक संयुक्त विशेष अभियान चलाया। टीम ने जंगली रास्तों को पार करके शराब निर्माण के अड्डों पर अचानक धावा बोलकर छिपाई गई अवैध शराब भट्टी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया । भारी मात्रा में शराब बनाने के लिए तैयार किया गया कच्चा माल (पाश) मौके पर ही नष्ट किया गया। शराब बनाने के उपकरणों को जब्त कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

हिन्दुस्थान समाचार/अरविंद नाथ तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द नाथ तिवारी

Share this story