अवैध नशीले पदार्थ के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 180 लीटर कफ सिरफ बरामद

WhatsApp Channel Join Now

कटिहार, 03 मार्च (हि.स.)। कटिहार जिला के नगर थाना पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने डीटीडीसी पार्सल शोरूम में छापेमारी कर 180 लीटर कफ सिरफ बरामद की है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि डीटीडीसी पार्सल शोरूम में अवैध रूप से कफ सिरफ रखा हुआ है। इस सूचना पर नगर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने शोरूम के अंदर से 180 लीटर कफ सिरफ बरामद की, जो अवैध रूप से रखी हुई थी।

बरामदगी के संबंध में नगर थाना पुलिस मामला दर्ज करl करते आगे की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जो भी व्यक्ति दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध नशीले पदार्थ के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अवैध नशीले पदार्थ के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह

Share this story