पटना में जल्द ही खुलेगा आईआईपी का सेंटर,उद्योगों को मिलेगी नई दिशा : सम्राट चाैधरी

WhatsApp Channel Join Now
पटना में जल्द ही खुलेगा आईआईपी का सेंटर,उद्योगों को मिलेगी नई दिशा : सम्राट चाैधरी


पटना, 23 मार्च (हि.स.)। बिहार की राजधानी पटना में अब जल्द ही इंडियन इंस्ट्यूट ऑफ पैकेंजिग (आईआईपी) का सेंटर खाेला जायेगा। इसकी जानकारी उपमुख्यमंत्री सम्राट चाैधरी ने साेमवार काे साेशल मीडिशा एक्स पर एक पाेस्ट के जरिये दी है।

उन्हाेंने लिखा है- बिहार के उद्यमिता क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक पहल इंडियन इंस्ट्यूट ऑफ पैकेजिंग का एक्सटेंशन सेंटर पटना, बिहार में स्थापित करने के प्रस्ताव को मोदी सरकार द्वारा सहमति प्रदान की गई है। यह कदम बिहार में पैकेजिंग, निर्यात, स्टार्टअप और उद्योगों को नई दिशा देने वाला साबित होगा।

उन्होंने कहा कि यह पहल बिहार के युवाओं, उद्यमियों और उद्योग जगत के लिए कौशल विकास, नवाचार और निर्यात क्षमता बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस विशेष सौगात के लिए प्रधानमंत्री मोदी का बिहार वासियों की ओर से कोटि-कोटि धन्यवाद-आभार करता हूं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी

Share this story