फलका थाना का आईजी ने किया निरीक्षण
कटिहार, 10 अप्रैल (हि.स.)। पुलिस महानिरीक्षक पूर्णिया क्षेत्र, पूर्णिया ने शुक्रवार को फलका थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आईजी ने थाना क्षेत्र में हाल में हुई घटनाओं से संबंधित सभी पहलुओं की गहन समीक्षा की और विधि-व्यवस्था की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने थाना परिसर, अभिलेखों के संधारण, लंबित कांडों की स्थिति तथा गश्ती व्यवस्था की भी जानकारी ली।
इस दौरान आईजी ने उपस्थित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि घटना से जुड़े सभी मामलों में त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बनाए रखने के लिए पारदर्शी अनुसंधान और समयबद्ध कार्रवाई जरूरी है।
निरीक्षण के मौके पर पुलिस अधीक्षक कटिहार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल पुलिस निरीक्षक सहित फलका थाना के थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह

