भागलपुर सदर अस्पताल में शुरू हुआ 4 बेड का आईसीयू वार्ड, गंभीर मरीजों को मिलेगी 24 घंटे इलाज की सुविधा

WhatsApp Channel Join Now
भागलपुर सदर अस्पताल में शुरू हुआ 4 बेड का आईसीयू वार्ड, गंभीर मरीजों को मिलेगी 24 घंटे इलाज की सुविधा


भागलपुर, 01 जुलाई (हि.स.)। भागलपुर के मॉडल सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल की गई है। अब सदर अस्पताल में गंभीर मरीजों के इलाज के लिए चार बेड का आईसीयू वार्ड बनकर तैयार हो गया है।

आईसीयू वार्ड का उद्घाटन बुधवार को सिविल सर्जन अशोक कुमार, सदर अस्पताल प्रभारी डॉ. राजू सहित कई चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की मौजूदगी में किया गया।

इस दौरान सिविल सर्जन अशोक कुमार ने बताया कि पहले सदर अस्पताल में गंभीर मरीजों के आने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर करना पड़ता था। लेकिन अब आईसीयू वार्ड शुरू होने से गंभीर मरीजों को तत्काल सदर अस्पताल में ही इलाज की सुविधा मिल सकेगी।

उन्होंने बताया कि आईसीयू वार्ड में 24 घंटे डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती रहेगी। जिससे इमरजेंसी स्थिति में मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा।

इस नई सुविधा से सदर अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story