हारे नहीं,अधिक वोट रिजेक्ट कर मुझे हराया गया: डॉ अनुज सिंह

WhatsApp Channel Join Now
हारे नहीं,अधिक वोट रिजेक्ट कर मुझे हराया गया: डॉ अनुज सिंह


नवादा, 29 अक्टूबर (हि.स.)।पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के जन सुराज समर्थित प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह ने चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए गुरुवार को आरोप लगाया कि उन्हें हराने के लिए उनके चार से पांच हजार प्रथम वरीयता के मतों को रिजेक्ट किया गया। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद उन्हें 11,063 प्रथम वरीयता के वोट मिले, जबकि दिलीप कुमार को 14,191 और नीरज कुमार को 16,241 वोट प्राप्त हुए। सरकारी तंत्र का जमकर विरोध नहीं होता तो निश्चित चुनाव जीत जाते।

डॉ. अनुज सिंह ने आरोप लगाया कि मतदान के दिन से मतगणना तक शासन-प्रशासन ने उनके प्रतिद्वंद्वी की मदद की। उन्होंने कहा कि नीरज कुमार की जीत में दूसरी वरीयता के मतों की अहम भूमिका रही। उन्होंने समर्थकों का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने पहले से वोट नहीं बनवाए थे। इसके बावजूद विधायक अनंत सिंह के समर्थकों और जन सुराज कार्यकर्ताओं की मेहनत से महज एक महीने में सम्मानजनक मत प्राप्त हुए। यह सभी के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।

डॉ. अनुज सिंह ने कहा कि हम हारे नहीं हैं, बल्कि अधिक संख्या में मतों को रिजेक्ट कर हमें हराया गया है। उन्होंने सम्मानित मतदाताओं और समर्थकों से निराश नहीं होने की अपील करते हुए सभी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इसी तरह अपनों का साथ मिला तो निश्चित तौर पर एक दिन विजय हासिल कर समाज के उत्थान में अपना योगदान करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768865 Articles

Share this story