कटिहार में तेज रफ्तार हाइवा और ट्रैक्टर की टक्कर, तीन घायल

WhatsApp Channel Join Now
कटिहार में तेज रफ्तार हाइवा और ट्रैक्टर की टक्कर, तीन घायल


कटिहार, 24 मार्च (हि.स.)। जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर विषहरी स्थान के समीप एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार हाइवा ने ईंट लदे ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ड्राइवर सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में मुनिया देवी (पति- बटन ऋषि), निवासी सुजापुर थाना बरारी, और सुनील कुमार है, जबकि एक अन्य का नाम पता नहीं चल पाया है। घायलों को तुरंत इलाज के लिए समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

घायल सुनील कुमार ने बताया कि वे मधेली से ईंट लोड कर मजदिया की ओर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार हाइवा ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हाइवा चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही कुर्सेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। इस दुर्घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह

Share this story