मादक पदार्थ तस्कर की गिरफ्तारी के दौरान हंगामा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

WhatsApp Channel Join Now
मादक पदार्थ तस्कर की गिरफ्तारी के दौरान हंगामा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप


अररिया 08 जुलाई(हि.स.) जोगबनी से सटे सीमा पार नेपाल के भेडियारी क्षेत्र में मादक पदार्थ के साथ एक तस्कर के पकड़े जाने और पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए दूसरे युवक की बगल के पोखर में कूद जाने की घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नेपाल पुलिस के प्रति बुधवार को जमकर प्रदर्शन किया।

स्थानीय लोगों के मांग के बावजूद गोताखोर के समय पर नहीं पहुंचने पर सीमा पार के ग्रामीण भड़क उठे और प्रदर्शन करने लगे।बाद में गोताखोर का दल मौके पर पहुंचा और डूबे युवक की तलाश में जुट गया।

नाराज लोगों ने पुलिस पर लापरवाही और देरी का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते बचाव दल पहुंच जाता तो एक व्यक्ति की जान बचाई जा सकती थी। लोगों ने आशंका व्यक्त की है कि पुलिस की लापरवाही के कारण एक व्यक्ति की मौत हो सकती है। हालांकि, गोताखोर द्वारा डूबे युवक की तलाश का सिलसिला जारी था।

मामले पर नेपाल के भेड़ियारी कैंप पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है तथा लापता व्यक्ति की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story