अस्पताल में हुई मासूम की माैत के बाद शव काे फाउंडेशन ने परिजन काे साैंपा

WhatsApp Channel Join Now
अस्पताल में हुई मासूम की माैत के बाद शव काे फाउंडेशन ने परिजन काे साैंपा


अररिया 25 नवम्बर(हिस.)। सहरसा के बोहरा में मनोज सिंह की पत्नी सुनीता देवी का दो माह का बच्चा मां की गोद से गिर गया था,जिसे परिजन इलाज के लिए विराटनगर स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई। इसके बाद परिजन बच्चे के शव को अस्पताल में छोड़कर चले गए।

अस्पताल प्रबंधन ने घटना की जानकारी लाइव सेवियर फाउंडेशन के अध्यक्ष मनीष राज को दी। सूचना मिलते ही मनीष राज ने तत्काल पहल की। इस मानवीय प्रयास में फाउंडेशन के प्रमुख सदस्य सूरज मिश्रा की भी अहम भूमिका रही। दोनों ने संवेदनशीलता और तत्परता दिखाते हुए मासूम को उसके परिजन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी उठाई।

मनीष राज और सूरज मिश्रा की यह पहल मानवता, सेवा और संवेदना की सराहनीय मिसाल है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782905 Articles

Share this story